नई जनरेशन मारुति ऑल्टो Future S concept पर आधारित होगी, जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने प्रदर्शित किया था। नई आॅल्टो मौजूदा ऑल्टो के विपरीत एक छोटी हैचबैक की तरह अधिक है। कार का आकार इग्निस से भी छोटा होगा।
Future S concept की बात करें तो यह एक आक्रामक एसयूवी की तरफ रुख करता है। नई डिजायर, स्विफ्ट और अर्टिगा की तरह Alto एक बार फिर इंडस्ट्री को झटका देगी। इस नए हैचबैक से नया 660 सीसी इंजन मिलने की उम्मीद है,अंदर की तरफ नई ऑल्टो में अधिक आधुनिक डिजाइन की सुविधा होगी।
यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मौजूदा ऑल्टो से ज्यादा स्पेस आदि के साथ आएगा। नई आॅल्टो हुंडई सैंट्रो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करेगी।