फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: इस महीने लॉन्च होगी यह बड़ी एसयूवी, मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 04 May 2021 05:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra (महिंद्रा) भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी XUV700 लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक खबर आई है कि कंपनी इसे इसे आनेवाले त्योहारी सीजन में अक्तूबर के महीने में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra (महिंद्रा) भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई XUV700 का एलान एक टीजर जारी कर किया था। महिंद्रा ने इस नई एसयूवी को अपनी वेबसाइट पर सूचीबद्ध भी कर दिया है। जिसके बाद से कार प्रेमी महिंद्रा की इस दमदार एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि वाहन निर्माता XUV700 एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन को भी जल्द शोकेस कर सकती है। अब Mahindra XUV700 की लॉन्चिंग से जुड़ी एक खबर आई है कि कंपनी इसे इसे आनेवाले त्योहारी सीजन में अक्तूबर के महीने में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

पोर्टफोलियो में कहां होगी

नई एसयूवी Mahindra XUV700 कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल Mahindra Alturas G4 एसयूवी से नीचे रखी जाएगी। अगर XUV500 का निर्माण जारी रहता है तो महिंद्रा आनेवाली XUV700 एसयूवी को XUV500 से ऊपर रखेगी। वाहन निर्माता ने हाल ही में इस एसयूवी के नाम का खुलासा एक वीडियो के जरिए किया था। जिसमें उन्होंने इस एसयूवी के निर्माण में लगी युवा टीम के जुनून की तारीफ की थी। इस एसयूवी को 'XUV सेवन डबल O' कहकर पुकारा जाएगा, न कि 700 नंबर के जैसे। 

कब होगी लॉन्चिंग

XUV700 का मुख्य मुकाबला इस समय बाजार में मौजूद तीन-पंक्ति वाली Tata Safari (टाटा सफारी), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजर) जैसी एसयूवी से होगा। XUV700 की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 में एक्सयूवी 500 की तरह के सिल्हूट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प, C-शेप के हेडलाइट्स के साथ यूनिक एलईडी डीआरएल, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, एलईडी टेललैंप, नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। नई एसयूवी के नए डिजाइन के बंपर और टेलगेट्स इसके काफी आकर्षक लुक देते हैं। अब एक नई रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि Mahindra XUV700 अक्तूबर के महीने में बाजार में लॉन्च हो सकती है। हालांकि महिंद्रा ने अपनी इस नई एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। 

इंजन और पावर

Mahindra XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन दोनों के विकल्प मिलेंगे। डीजल मॉडल में 2.2-लीटर 4-सिलिंडर mHawk इंजन दिया गया है। यह इंजन185 hp का पावर जेनरेट करता है। जबकि इसके पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन मिलेगा, जो 190hp का पावर जेनरेट करता है।इसके साथ ही यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। XUV700 के टॉप स्पेक वेरिएंट को ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) दिया गया है। 

इंटीरियर और फीचर्स

वहीं कार का इंटीरियर की बात करें तो इसमें ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला डुअल स्क्रिन लेआउट इंफोटेंमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड, विभिन्न ड्राइव मोड और कुछ वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी। फिलहाल कार के एक्सटीरियर की तस्वीरें ही देखी गई हैं। कार के इंटीरियर को लेकर किसी खास जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। 

कैप्टन सीट्स के साथ आएगी एसयूवी

महिंद्रा अपनी नई एसयूवी में दो सीटिंग लेआउट्स मिलेंगे। कार के 6-सीटर मॉडल की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स और 7-सीटर मॉडल की दूसरी पंक्ति में बेंच सीट मिलेंगे। XUV500 की तुलना में XUV700 बड़ी होगी और इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। 
विज्ञापन

मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

XUV700 के सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो, रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ADAS जैसा फीचर दिया जा रहा है जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार देखने को मिलेगा। इसमें लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग एसिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसा फीचर मिलेगा। ADAS में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें