फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 सीटर में मिलेगी Mahindra Marazzo, केवल 8 हजार रुपए कीमत होगी ज्यादा

Mon, 14 Jan 2019 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Marazzo M8 Variant
विज्ञापन
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी लेटेस्ट एमपीवी Mahindra Marazzo का 8 सीटर वर्जन लॉन्च किया है। महिन्द्रा मराजो M2, M4, M6 वैरियंट्स की कीमत 10.04 लाख रुपए से लेकर 12.45 लाख रुपए तक है। वहीं मराजो 8 सीटर टॉप वैरियंट में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

M8 वैरियंट मराजो का टॉप वैरियंट

Mahindra Marazzo M8 Variant interior
महिन्द्रा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एमपीवी महिन्द्रा मराजो का 8 सीटर को M8 वैरियंट में लॉन्च किया है। M8 वैरियंट मराजो का टॉप वैरियंट है, जिसमें 7 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलता है। वहीं मराजो का 8 सीटर ऑप्शन 7 सीटर से मात्र 8 हजार रुपए महंगा है। मराजो के 8 सीटर वैरियंट की कीमत 13.98 लाख रुपए है।
 

सेकेंड रो पैसेंजर्स के लिए विंडो माउंटेड सनशेड्स

महिन्द्रा मराजो M8 वैरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, 17 इंच अलॉय व्हील्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स, फॉक्सलैदर सीट्स, सेकेंड रो पैसेंजर्स के लिए विंडो माउंटेड सनशेड्स का फीचर है।  
 

इटैलियन डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना किया डिजाइन

महिन्द्रा मराजो को महिन्द्रा डिजाइन स्टूडियो और इटैलियन डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना ने मिल कर डिजाइन किया है। वहीं महिन्द्रा मराजो को पहली बार मल्टी पर्पज व्हीकल यानी एमपीवी सेगमेंट में ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार क्रेश सेफ्टी रेटिंग मिली है।
 
विज्ञापन

2020 में आएगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पेट्रोल वैरियंट

वहीं मराजो में 1.5 लीटर का डी15 चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 123 पीएस की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। मराजो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पेट्रोल वैरियंट अगले साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च होगा।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें