फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Maruti Suzuki WagonR 11 हजार रुपए में करें बुक, ऑफिशियल वीडियो आया सामने

Mon, 14 Jan 2019 02:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Wagon R 2019
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कंपनी की लोकप्रिय कार वैगनआर एक नए रंग रुप में कुछ ही दिनों में लांच की जाएगी। कार ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है ऐसे में आपको बता दें, मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार से अपनी वैगनआर के नए संस्करण की बुकिंग शुरू कर दी। वहीं नई वैगन आर का टीजर वीडियो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन


इसकी बुकिंग आप 11,000 रुपये में कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कि ग्राहक वैगन आर की तीसरी पीढ़ी के संस्करण की बुकिंग देशभर में फैले अधिकृत डीलरों के यहां करायी जा सकती है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। 
आगे देखें वीडियो...

New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi


नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। एक तरफ जहां वैगनआर का सीएनजी विकल्प कमर्शियल मार्केट में ज्यादा पॉपुलर है। वहीं कार का सीएनजी में न आना लोगों को निराश कर सकता है। फिलहाल मौजूदा मॉडल के L और O वेरिएंट में मारुति सुजुकी CNG किट ऑफर करती है। जिसमें CNG Lxi की कीमत 4.73 लाख रुपए है जो CNG Lxi (O) की कीमत 4.92 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड हो सकता है।

                                 Hyundai Elite i20 में कंपनी ने किए बड़े बदलाव, देखें अब क्या होगा खास

New Maruti Wagon-R 2019
नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।  

                        मारुति की यह कार बनी भारत की बेस्ट सेलिंग MPV, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो को दी मात
विज्ञापन

New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, नई वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.55 लाख रुपये से शुरू होकर 5.80 लाख रुपये तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें