महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कार M5 Electro को भारत में लांच कर दिया है। यह एक पूरी तरह से रेसिंग कार है जिसे फॉर्म्यूला ई-रेसिंग से ठीक पहले लांच किया गया है। सेकेंड जनरेशन M5Electro फॉर्म्यूला ई-रेस कार पावरट्रेन तकनीक पर काम करती है।
जिसे 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में मात्र 2.8 सेकंड का समय लगता है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें रेड, व्हाइट और ब्लू कलर का मेलजोल देखने को मिलता है जो इसे दिखने में आकर्षक बनाता है।
इस कार के डिजाइन में खास बात यह है कि इसके डिजाइन को बंगाल टाइगर और कमल के फूल से प्रेरित होकर बनाया गया है। महिंद्रा इस 5वीं चैंपियनशिप से पहले अपने रेसिंग ड्राइवर के बारे में भी खुलासा कर चुकी है।
जिनमें Jerome d'Ambrosio और Pascal Wehrlein.D'Ambrosio प्रमुख हैं। ये दोनों ही अब तक कई फॉर्म्यूला-ई चैंपियन में भाग ले चुके हैं। ABB FIA Formula E चैम्पियनशिप के 5वें सीजन की पहली रेस सऊदी अरब के Ad Diriyah में शुरू होगी।