फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 भारत में लॉन्च, कम कीमत में शानदार फीचर्स

Thu, 14 Feb 2019 12:47 PM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra xuv300
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज बहुप्रतीक्षित एक्सयूवी 300 को 7.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नई कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford EcoSport, Tata Nexon और Hyundai Creta को टक्कर देगी। 

विज्ञापन


Mahindra ने SsangYong Tivoli पर आधारित XUV300 के लॉन्च से पहले ही 4,000 बुकिंग हासिल कर ली थी। पूरे देश से इस एसयूवी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी की गई। तकरीबन 60 हजार लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी।

एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 110 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजनों को कंपनी ने छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को चार वेरिएंट- W4, W6, W8 और W8 (O) में पेश किया है।  जिनकी कीमत इस प्रकार है....

एक्सयूवी 300 पेट्रोल
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु

एक्सयूवी 300 डीजल

 W4 - 8.49 लाख रु
 W6 - 9.30 लाख रु
 W8 - 10.80 लाख रु
 W8 (O) - 11.99 लाख रु
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें