देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को करीब 600 डीजल कारों को रिकॉल करना पड़ा है जो कथित तौर पर दूषित ईंधन से प्रभावित हुई हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि इन वाहनों का निर्माण उसके नासिक प्लांट में 21 जून से 2 जुलाई 2021 के बीच किया गया था।
मुंबई की कार निर्माता कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि वह इन कारों के खराब डीजल इंजनों की जांच करेगी और उन्हें बदलेगी। महिंद्रा इन इंजनों की जांच करेगी और इन्हें बदलेगी। माना जा रह है कि दूषित ईंधन के कारण ये इंजन समय से पहले खराब हो गए। हालांकि महिंद्रा ने यह नहीं बताया है कि इस खराबी की चपेट में कंपनी के कौन-कौन से मॉडल आए हैं।
कंपनी ने कहा है कि सभी प्रभावित महिंद्रा ग्राहकों के लिए डीजल इंजनों की जांच और आवश्यक रिप्लेसमेंट मुफ्त में किए जाएंगे। कंपनी प्रभावित ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी और उन्हें इसकी जानकारी देगी।