फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपग्रेड हुई Mahindra Bolero, बढ़ गई कीमतें

Sat, 06 Jul 2019 03:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Bolero Power Plus
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्रामीण सड़कों पर सबसे ज्यादा चलने वाली मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल बोलेरो को अपग्रेड किया है। महिंद्रा ने बोलेरो को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। नई बोलेरो को एबीएस और एयरबैग फीचर के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


महिंद्रा बोलेरो पावर प्लस एबीएस SLE वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये हो गई है। वहीं, SLX ट्रिम की कीमत 8.33 लाख रुपये और टॉप एंड ZLX वेरियंट की कीमत 8.68 लाख रुपये हो गई है। बोलेरो के सभी वेरियंट्स में एबीएस का फीचर मिलेगा।

बोलेरो एबीएस पावर प्लस वेरियंट्स में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर ट्विन स्क्रॉल टर्बोचार्जर डीजल इंजन मिलेगा, जो 70 बीएचपी की पावर और 195 एनएम का टॉर्क देगा। महिंद्रा ने इस इंजन को पिछले साल लॉन्च किया था और इसे इन-हाउस ही डेवलप किया गया है।   
विज्ञापन


महिंद्रा ने बोलेरो के नॉन-सब 4 मीटर वर्जन में एबीएस फीचर लॉन्च नहीं किया है। इस वर्जन में बड़ा 2.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा है। माना जा रहा है कि महिंद्रा इस वेरियंट को 2020 से पहले ही बंद कर देगी क्योंकि इसे बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट करना संभव नहीं है।

वहीं भविष्य में बोलेरो का सब 4 मीटर वेरियंट ही बेचा जायेगा, जो 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आता है। महिंद्रा इस इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप भी अपडेट करेगी। साथ ही, इसे भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम (BNVSAP) के तहत भी अपडेट किया जाएगा।

महिंद्रा ने बोलेरो को 2001 में लॉन्च किया था और इसे अरमाडा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। वहीं इसके बाद से महिंद्रा अब तक बोलेरो को पिकअप ट्रक से लेकर 9 सीटर वर्जन में लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा बोलेरो का मुकाबला एक वक्त में टाटा सूमो से था, सूमो कब की बाजार से हो चुकी है, लेकिन बोलेरो का जलवा आज भी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें