फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंबोर्गिनी की चार करोड़ी कार अब दौड़ेगी भारत में

Mon, 24 Sep 2018 04:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
lambogirni urus car
विज्ञापन

इटली की कंपनी लेंबोर्गिनी ने भारतीय लक्जरी कार बाजार में लगभग चार करोड़ रुपये वाली अपनी पहली सुपर एसयूवी उरूज की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी भारतीय बाजार को कितना महत्वपूर्ण मानती है, इसका अंदाजा इसी बात से मिलता है कि इसने यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और जापान जैसे देशों में उरूज की लांचिंग भारत के बाद की है।

विज्ञापन


लेंबोर्गिनी के भारतीय कारोबार के प्रमुख शरद अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि वह अगले दो-तीन साल के दौरान भारत के सुपर स्पोर्ट्स कारों के बाजार में अपनी बिक्री को तीन गुना तक बढ़ाएंगे। देश में हर साल करीब 70 सुपर स्पोर्ट्स कारें बिक रही हैं। इनमें 40 फीसदी हिस्सेदारी लेंबोर्गिनी की है।

अग्रवाल ने कहा कि लेंबोर्गिनी की विशेषता है कि इसकी एक कार दूसरी कार से हू-ब-हू नहीं मिलती। हर ग्राहक की पसंद के हिसाब से कार तैयार की जाती है। जरूरत पड़ी तो, ग्राहक को इटली स्थित फैक्ट्री भी ले जाया जाता है।
विज्ञापन


भारतीय परिवार केलिए एकदम फिट

शरद अग्रवाल का कहना है कि आमतौर पर भारतीय परिवार एक साथ सफर करना चाहता है। लेंबोर्गिनी की स्पोर्ट्स कारों में ज्यादा सीटें नहीं होती थी, इसलिए उरूज को सुपर एसयूवी केरूप में विकसित किया गया है, ताकि पांच व्यक्ति एक साथ बैठ सकें। इसमें 650 हॉर्सपावर का टर्बो इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।

यूं तो इस कार को पहली बार दिसंबर 2017 में पेश किया गया था, लेकिन इसकी भारत में लांचिग जनवरी 2018 हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस कार की यूके, अमेरिका और जापान जैसे देशों में लांचिंग भारत के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि चूंकि लेंबोर्गिनी की हर कार कस्टमाइज्ड होती है, इसलिए इसे तैयार करने में पांच-छह महीने का वक्त लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें