फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki की धांसू बाइक Ninja ZX6-R भारत में लांच, पढ़ें क्या है खास इस बाइक में

Wed, 16 Jan 2019 01:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kawasaki ninja
विज्ञापन

Kawasaki की सुपरबाइक्स अपने बेहतरीन स्टाइल और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। आम आदमी के साथ साथ कई बॉलिवुड सितारे भी कावासाकी की बाइक का शौक रखते हैं, न सिर्फ बॉलिवुड बल्कि हॉलिवुड में भी इनकी खासी डिमांड है। कुछ समय पहले कावासाकी की बाइक राइडिंग का आनंद लेते हुए टॉम क्रूज को देखा गया। कावासाकी की बाइक्स में स्पीड और जबरदस्त एक्सीलेरेशन देखने को मिलता है। 

विज्ञापन

kawasaki ninja zx6-R
फिलहाल आपको बता दें, भारत में यह सुपर बाइक निर्माता कंपनी अपनी निंजा ZX-6R को लांच किया है। 2019 निंजा में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं इसके डिजाइन से निंजा 400 की यादें ताजा हो सकती हैं। इस बाइक को कंपनी तीन-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइडिंग मोड्स के साथ तैयार कर रही है।

नई बाइक का फ्रंट बेहद ही आक्रमक दिखता है। सस्पेंशन के लिए इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का अपसाइड-डाउन फॉर्क और रियर में यूनि-ट्रैक सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा कावासाकी ने ZX-6R में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फ्यूल गेज और रिमेजिंग रेंज जैसे फीचर्स दिए हैं।
विज्ञापन

kawasaki ninja zx6-R
कावासाकी निंजा में 636 सीसी का पावरफुल लिक्विड-कुल्ड, इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो इसे 128 बीएचपी की पावर और 70.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।  बात करें, कीमत की तो इसकी कीमत 10,49,000 रुपए रखी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें