टाटा की सहयोगी लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर ने अपनी सेडान कार एक्सई को पिछले साल ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था। कंपनी अब इसके डीजल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। जगुआर एक्सई का डीजल वेरिएंट अप्रैल के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है।
आपको बता दें कि ये कार भारत में कंपनी की पहली डीजल कार होगी। इस कार का निर्माण कंपनी भारत में ही करती है। 2016 में लॉन्च इस कार में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला इग्नियम डीजल इंजन लगा होगा। इसके साथ ही लक्जरी सेडान में 8 स्पीड वाला गियरबॉक्स भी दिया गया है।
हालांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि एक्सई में लगा इग्नियम इंजन उतना ही आउटपुट देगा जितना जगुआर की एक्सएफ और एफ-पेस में मिलता था। इसके साथ ही कार निर्माता कंपनी दो आउटपुट वाला डीजल इंजन दे सकती है, जैसा कार के पेट्रोल वेरिएंट में है। जगुआर एक्सई अपने सेग्मेंट में सबसे ज्यादा कीमत वाली कारों में से एक है। इसे साथ कार में डीजल इंजन का न होना भी अब तक खलता था।