फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो अब बन जाएगी इतिहास, जानें क्या है माजरा

Sat, 08 Apr 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
नैनो
विज्ञापन
नई कारों की सफलता से उत्साहित टाटा अपनी उन पुरानी गाड़ियों से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है जिसके वजह से टाटा को लोग जानते हैं लेकिन टाटा को अब यह पसंद नहीं है कि लोग उसे उन कारों के लिए जानें। यही वजह है कि आने वाले दो चार सालों में टाटा अपनी नैनो, इंडिका व सुमो का प्रोडक्‍शन बंद कर देगी। इसकी जानकारी देश के बड़े अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को टाटा मोटर्स के मार्केटिंग हेड, पैसेंजर वेहिकल बिजनेस विवेक श्रीवास्तव ने दी। 
विज्ञापन


विवेक के मुताबिक अब टाटा सिर्फ दो प्लेटफॉर्म को बरकरार रखकर उस पर अलग-अलग मॉडल विकसित करेगी। जैसे-जैसे कंपनी नई कारों को पेश करती जाएगी पुरानी कारें उसी हिसाब से फेज आउट होती चली जाएंगी। नैनो के बंद होने से रतन टाटा के उस सपने को गहरी चोट जरूर लगेगी जिसके तहत वो भारत में लखटकिया कार का सपना लेकर आए थे। लेकिन इस कार को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि इस कार का प्रोडक्‍शन कीमत पर काबू नहीं पा सका और यह कार दो लाख कीमत से भी ऊपर चली गई। टाटा मोटर्स अपनी नई कारों से जिस तरह से प्रगति कर रही है उसे देखकर अब कहीं से नहीं लग रहा है कि वह अब घाटे का कारोबार करने में विश्वास करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें