फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaguar F-pace का पेट्रोल वेरियंट भारत में लांच, जानें क्या होगी खासियत

Tue, 30 Oct 2018 09:56 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JAGUAR F-PACE
विज्ञापन

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी बेहतरीन एसयूवी जैगुआर एफ-पेस को पेट्रोल इंजन के साथ लांच कर दिया है। हालांकि पेट्रोल इंजन सिर्फ जैगुआर के प्रेस्टीज वेरियंट में दिया जाएगा। जैगुआर एफ-पेस के पेट्रोल वेरियंट में 2-लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 247 बीएचपी की पावर और 365एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन


एफ-पेस कार को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। जो कि चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है।  कंपनी का दावा है कि इस नई कार को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 7 सेकेंड का समय लगेगा। कार की टॉप स्पीड 217 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

जैगुआर एफ-पेस में ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर,360 डिग्री पार्किंग सेंसर,कैबिन एयर आयनिसेशन,लेन कीप डिस्टेन्स,पार्क असिस्ट, वाईफाई हॉटस्पॉट,एलईडी हेडलाइट्स,10.2 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए है।  कंपनी ने इस नई जैगुआर एसयूवी एफ-पेस की कीमत 63.17 लाख रुपये रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें