इंडियन बाइक्स FTR 1200 S और FTR 1200 S रेस रेप्लिका में 1,203 सीसी का वी-ट्विन इंजन दिया गया है। जो 120 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस करने के अलावा स्लीपर क्लच का विकल्प भी शामिल है।
नई बाइक्स के अगले पहिये में 320एमएम का डुअल डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये में 265 एमएम का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं ऑन और ऑफ फीचर से लैस डुअल-चैनल एबीएस भी दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 43 एमएम के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और बाइक के रियर में फुली-एडजेस्टेबल पिगिबैक IFP सस्पेंशन मौजूद है।
बात करें, कीमत तो FTR 1200 S की कीमत 14.99 लाख रुपए और FTR 1200 S रेस रेप्लिका की कीमत 15.49 लाख रुपए रखी गई है।