इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए और चार्जिंग का कोई जरिया ना हो। भारतीय सरकार लोगों की इस समस्या को खत्म करने जा रही है। NBCC लिमिटेड (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड) ने घोषणा की है कि अगले एक से डेढ़ साल के समय में देशभर में 150 बिलकुल नए इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
यहां खुला पहला चार्जिंग स्टेशन
electric car charging stations (सांकेतिक)
इन चार्जिंग स्टेशनों को फिनिश सरकार के अंतर्गत आने वाली फिनलैंड की कंपनी Fortum के साथ मिलकर स्थापित किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में पहला इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में स्थापित कर दिया गया है।
पढ़ें: अब और सुरक्षित बनेंगी गाड़ियां, सनरूफ के लिए दुनिया का पहला एयरबैग सिस्टम लाई Hyundai
बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चेतावनी दी थी कि जो कंपनियां स्वच्छ ईंधन वाले वाहन नहीं बनाएंगी उन्हें उत्पादन की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि साल 2030 तक भारत के सभी नए वाहनों को 100 फीसद इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा।
बता दें कि NBCC लिमिटेड भारतीय सरकार के अंतर्गत आती है जो स्टोक मार्केट में भी लिस्टेड है। यह रियल एस्टेट और परियोजना प्रबंधन कंपनी है, जिसने देशभर में सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों की जमीन का पुनर्विकास किया है।