फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन बिक्री में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sun, 07 May 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विश्व का सबसे बड़ा दो पहिया बाजार बन गया है। भारत, चीन को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच गया है। बीते साल 2016 में भारत में 1 करोड़ 77 लाख टू व्हीलर बेचे गए जबकि चीन में 2016 में 1 करोड़ 68 लाख दो पहिया बिकी। इन आकड़ों की मानें तो भारत में रोजाना लगभग 48,000 बाइक्स बेची गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ये आंकड़े सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स और चाइना असोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की ओर से जारी किए गए हैं। भारत में दो पहिया वाहनों की बिक्री के पीछे महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने बीते साल 35 फीसदी महिला ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

ये भी पढ़ें : 1950 की इस मोटरसाइकिल देख लोग रह गए भौचक्के

पिछले कुछ सालों में चीन में बाइक्स का मार्केट घट रहा है और कार का मार्केट बढ़ा है। वहीं चीन अभी भी इलेक्ट्रॉनिक दो पहिया वाहनों का सबसे बड़ा मार्केट है। इंडोनेशिया दो पहिया के मार्केट में तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें