फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-पार्किंग जोन में खड़ी की कार या बाइक, तो पहियों में लगेगा ताला

Thu, 27 Jun 2019 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
wheel Locks - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

अगर आपने किसी अनाधिकृत जगह या नो-पार्किंग जोन में कार पार्किंग की, तो आपकी कार के पहियों में ताले डाल दिये जाएंगे। जिसके बाद न तो आप कार को आगे ले सकेंगे और न ही पीछे ले जा सकेंगे और कार वहीं खड़ी रहेगी जहां आपके पार्क की थी। यह नियम गुरुवार से लागू हो गया है।

विज्ञापन

 

नियम गुरुवार से लागू

नोएडा पुलिस ने ये मुहिम शुरू की है, जिसमें नोएडा या ग्रेटर नोएडा में किसी भी अनाधिकृत कार पार्किंग करने पर उसके पहियों को लॉक कर दिया जाएगा। गुरुवार से ऐसी जगहों पर पार्किंग करना महंगा साबित हो सकता है। यह नियम लोगों में जागरूकता फैलाने के मद्देनजर लागू किया गया है।
 

20,049 वाहनों के चालान काटे

नोएडा पुलिस के मुताबिक इससे ट्रैफिक पुलिस और लोगों के भी चालान काट सकेगी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच महीनों में अनाधिकृत जगहों पर पार्क 20,049 वाहनों के चालान काटे गये और1864 वाहनों को उठा कर लाया गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी उठा कर ले जाना काफी महंगा पड़ता है, साथ ही इससे गैर कानूनी पार्किंग पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है, जिसके बाद पहियों में ताले डालने का फैसला लिया गया।
 

500 रुपये जुर्माना

नोएडा पुलिस के मुताबिक इससे लोगों को गाड़ी उठा कर लाने के चार्जेज नहीं देने पड़ेंगे, लेकिन अपने वाहन को अनलॉक करने लिए उन्हें थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ सकता है। वहीं उन्हें चालान के पैसे देने के लिए शाम 5 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। अनाधिकृत जगहों पर कार या बाइक पार्क करने पर उन्हें 500 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।
 

सेक्टर 62 लाना पड़ता है

नोएडा पुलिस के एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा का कहना है कि इस तरीके को लागू करने की दूसरी वजह है कि बोटेनिकल गार्डन के पास बनी जगह पर उठा कर लाई जाने वाली गाड़ियों को रखा जाता था, लेकिन उसे बंद करके अब वहां मल्टीलेवल पार्किंग खोल दी गई है। जिसके बाद उन्हें ऐसे सभी वाहनों को सेक्टर 62 लाना पड़ रहा था, जिससे काम बढ़ रहा था।
 

रोजाना 200 वाहनों के चालान

ट्रैफिक पुलिस के पास फिलहाल अभी 120 लॉक्स हैं, और कुछ ही दिनों में 100 लॉक्स और आ जाएंगे। जिसके बाद वे रोजाना अनाधिकृत जगहों पर पार्क करने वालों 200 वाहनों के चालान काट सकेंगे। हालांकि कई लोगों ने इस अभियान का समर्थन भी किया है, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर नो-पार्किंग के बोर्ड्स ही नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

मुंबई में 1 हजार रुपये से 10 हजार रुपये जुर्माना

इससे पहले मुंबई में बीएमसी ने नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने वालों पर 1 हजार रुपये से 10 हजार रुपये जुर्माना ठोकने का फैसला किया है। हालांकि वहां 7 जुलाई से यह नियम लागू होगा।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें