वाहन कंपनियों ने पहले ही ढ़ेरो आॅफर निकालर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। अब इस दौड़ में बैंक भी शामिल हो गए है। दरअसल, त्यौहारों पर सभी ज्यादा बिजनेस करने की होड़ में रहते हैं। फिलहाल, बैंक ने एक नया आॅफर निकाला है जिसके तहत आप मात्र 4 से 5 घंटे में अपना लोन पा सकते हैं।
त्यौहारों के मौसम को देखते हुए बैंक ने 20 लाख तक का कार लोन देने की घोषणा की है। वो भी चंद घंटो में । आईसीआईसीआई बैंक की ओर से शुरू हुई इस पहल के बारे में बताते हुए बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक और प्रमुख रिटेल सिक्योरेटेड एसेट्स रवि नारायणन के अनुसार, ‘‘ हम हमेशा से ही ग्राहकों के लिए नए उत्पादों के माध्यम से खुशिया लाने की कोशिश करते हैं और कहीं न कहीं हम कामयाब भी हो जाते हैं।
यह सुविधा भी हमारे लाखों ग्राहकों की परेशानी सरल बनाएगी। इसके जरिये आप कुछ ही घंटों में आप बिना परेशानी के अपनी मनपसंद कार या अन्य वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेकर वाहन तो आप खरीद लेंगे लेकिन बाद में आने वाली समस्याओं के लिए भी तैयार हो जाएं।
अगर आप बैंक से लिए लोन को नहीं भर पाते हैं तो बैंक आपको डिफॉल्टर घोषित कर सकता है या फिर आपका वाहन उठाकर ले जा सकता है और एक बार अगर आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप जिन्दगी भर के लिए बैंक से लोन लेना तो भूल ही जाइए।
डिफॉल्टर ब्लू आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर किसी भी तरीके से आप 90 दिनों तक ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो आपको डिफॉल्टर लोन भरना होगा और आप एनपीए हो जाएंगे यानि नॉन परफॉर्मिंग एसेट। इसके बाद, कस्टमर को नोटिस दिया जाता है और उससे एक बार में ही पिछले सभी ईएमआई को भरने को कहा जाता है।
लेकिन अगर आप फिर भी इसे नहीं भरते हैं तो आपका मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है।पांच महीने तक EMI न भर पाने की स्थिति में पहले नोटिस को देने के बाद, अगर दो महीने तक कुछ नहीं होता है तो आपको कोर्ट में जाना पड़ सकता है लेकिन उससे पहले एक लीगल नोटिस यानि कानूनी नोटिस भेजा जाता है।