फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो डाउनपेमेंट' पर ले जाएं घर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी, बैटरी पर है आठ साल की वारंटी

Thu, 25 Jul 2019 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

हाल ही में लॉन्च हुई देश की पहली लंबी रेंज वाली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी ह्यूंदै कोना को अब जीरो डाउनपेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। कोना की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 25.3 लाख रुपये है। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई कोना पर 100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस का भी ऑफर दे रहा है।

विज्ञापन

 

ऑफर 31 अगस्त, 2019 तक लागू

टीम-बीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का यह ऑफर 31 अगस्त, 2019 तक ही वैलिड है। बैंक कोना पर अधिकतम सात साल के लिए ही लोन देगा। इस ऑफर के तहत ग्राहक 84 महीनों के लोन पर 40 हजार रुपये प्रति माह की ईएमआई पर ह्यूंदै कोना घर ले सकते हैं।
 

छूट के बाद कीमत हो जाएगी कम

सरकार ने पहली ही बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 2.5 लाख रुपये की इनकम टैक्स में छूट देने का एलान किया है। यह छूट कोना पर भी लागू होगी। माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में कंपनी कोना की कीमतों में दो लाख रुपये तक की कटौती कर सकती है। सरकार से मिल रही इनकम टैक्स में छूट और अन्य सब्सिडी, जिसमें जीरो रोड टैक्स, पांच फीसदी जीएसटी और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट के बाद कोना की कीमतों में चार से पांच लाख रुपये तक कम हो सकती है।
 

9.25 फीसदी की ब्याजदर

Hyundai Kona ICICI Bank Loan - फोटो : Team-BHP
आईसीआईसीआई बैंक के ऑफर के मुताबिक कोना पर 9.25 फीसदी की ब्याजदर पर लोन मिलेगा। वहीं बैंक लोन की प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की छूट भी देगा। कोना देश में लॉन्च होने वाली ह्यूंदै की पहली इलेक्ट्रिक कार है। वहीं महंगी होने के बावजूद कोना को लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोग टेस्ट ड्राइव के लिए संपर्क कर चुके हैं और तकरीबन 150 से ज्यादा बुकिंग्स मिल भी चुकी हैं। वहीं ह्यूंदै का टारगेट भी 25 कोना इलेक्ट्रिक कारें बेचने का है।
 

57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज

कोना को दुनिया के कई देशों खासतौर पर उत्तरी अमेरिका और यूरोप में बेचा जा रहा है, वहीं पूरी दुनिया में कोना के 15 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं। कोना को श्रीपेरुमबुदर फैक्टरी में सीकेडी यूनिट के तहत बनाया जा रहा है। ह्यूंदै कोना में 39.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जोकि 136 एचपी की पावर और 395 एनएम का टॉर्क देती है। महज 9.7 सेकंड्स में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कोना के चार्जिंग टाइम की करें तो यह फास्ट डीसी चार्जर से मात्र 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, वहीं एसी लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। कोना में ईको+, इको, कंफर्ट और स्पोर्ट जैसे ड्राइविंग मोड जैसे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

बैटरी पर कंपनी दे रही आठ साल की वारंटी

वहीं कोना में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफरेल्स, स्लीक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और एलईडी स्लीक टेललाइट्स मिलती हैं। कंपनी ने इसमें 6-एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। कंपनी कोना पर तीन साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इसके साथ ही इसकी हाई वोल्टेज बैटरी पर आठ साल और 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। इसमें वाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जबकि इसके ड्यूल टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको 20 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें