जोरावर ने आकांक्षा के खिलाफ मई 2015 में तलाक के लिए केस फाइल किया था। जिस पर 23 अगस्त 2019 को अगली सुनवाई है। वहीं, आकांक्षा ने भी जोरावर के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस फाइल किया हुआ है। 30 जुलाई 2019 को सुनवाई है।
वहीं, आकांक्षा ने बिग बॉस सीजन-10 में युवराज और उनके परिवार के बारे में कई झूठी बातें कहीं, जिससे उनकी बदनामी हुई। इसके बाद यवराज की मां ने आकांक्षा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इतना ही नहीं शबनम की तरफ से आकांक्षा के खिलाफ दो करोड़ का सिविल सूट भी दायर किया गया था।