नई Venue एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। नई Venue देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
Hyundai Venue का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी Vitara Brezza, टाटा Nexon, फोर्ड EcoSport और महिंद्रा XUV300 के साथ होगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंपनी नई Venue को किस कीमत में लांच करती है।
नई Venue में 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा, जोकि क्रमशः 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे, विस्तार से जाने तो इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।