इन दिनों सभी कार निर्माता कंपनियों के लिए यात्री सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता बन गया है। हुंडई मोटर ग्रुप से संबंधित हुंडई मोबिस ने दुनिया का पहला ऐसा एयरबैग सिस्टम विकसित किया है जो कारों के सनरूफ के लिए काम करेगा। कंपनी सनरूफ एयरबैग पर पिछले ढाई साल से काम कर रही थी।
पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
यह मुख्यतौर पर सनरूफ वाली एसयूवी कारों के लिए कारगर साबित होगा। इस एयरबैग को बनाने का मकसद ऐसी दुर्घटना से यात्रियों को बचाना है जिसमें कार पलटने से चोट लग जाती हो। यह एयरबैग 0.08 सेकेंड में खुल जाता है और यात्रियों की गर्दन व सिर में गंभीर चोट लगने से बचा सकता है।