फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ने लांच की अपनी सबसे बड़ी लग्जरी कार, 8 सीटों के साथ

Thu, 29 Nov 2018 10:27 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai palisade
विज्ञापन

हुंडई के परिवार में एक लग्जरी कार का नाम जुड़ गया है। कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी लग्जरी SUV Palisade को लॉस एंजेलिस आॅटो शो में पेश कर दिया है। बता दें, हुंडई की यह SUV भारत में पहले से मौजूद Santa Fe से कहीं ज्यादा बड़ी और स्पेशियस है। हुंडई Palisade में आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन


हुंडई की नई Palisade में कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कार में 3 रो के साथ 8 सीटें दी गई हैं। नई फ्लैगशिप SUV को 8 स्पीड ऑटोमेटिक और ऑल व्हील ड्राइव विकल्प के साथ उतारा गया है। हुंडई Palisade में दमदार 3.3 लीटर का V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 291एचपी की पावर और और 355 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 

विज्ञापन

Hyundai SUV Palisade
कार के डैशबोर्ड में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जबकि ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का टीएफटी डिस्पले दिया गया है। कार में स्पेस बढ़ाने के लिए दूसरी और तीसरी पंक्ति वाली सीटों को जोड़ा जा सकता है।

 इसके साथ ही कार में बैठे सभी यात्रियों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। हालांकि भारत में इस कार की लांचिंग को जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि यह कार यहां के ग्राहकों के हिसाब से काफी बड़ी और कीमत में काफी प्रीमियम हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें