फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Casper: जल्द आ रही है ह्यूंदै की सबसे छोटी और सस्ती एसयूवी AX1, 15 सितंबर से शुरू होगा उत्पादन

Wed, 28 Jul 2021 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) जल्द ही अपनी नई AX1 माइक्रो-एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Hyundai Casper - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai Casper Micro SUV Launch : दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) जल्द ही अपनी नई AX1 माइक्रो-एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने अब अपनी आगामी सब-4-मीटर एसयूवी का नाम Casper (कैस्पर) रखा है। कंपनी ने हाल ही में इस नाम का ट्रेडमार्क कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै अपनी इस छोटी एसयूवी का सितंबर 2021 में कोरिया में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने जा रही है। ह्यूंदै की ये माइक्रो एसयूवी साइज में छोटी होगी और साथ ही इसकी कीमत भी बहुत किफायती होगी। 
विज्ञापन


इस माइक्रो एसयूवी को ह्यूंदै ने अपने K1 कॉम्पैक्ट कार प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। ह्यूंदै अपने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) और Grand i10Nios  (ग्रैंड आई10 नियॉस) में भी करती है।जहां तक पोजिशनिंग की बात है, ह्यूंदै कैस्पर एंट्री लेवल एसयूवी होगी। यह मौजूदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के नीचे ह्यूंदै की सबसे छोटी एसयूवी होगी। 

Hyundai AX1 Teaser - फोटो : Team-BHP
कंपनी अपनी आगामी कार को घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उतारेगी और उसके बाद भारत सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बिक्री होगी। भारत के साथ-साथ अन्य बाजारों में ह्यूंदै कैस्पर एसयूवी को एक अलग नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी डिटेल्स आनेवाले दिनों में सामने आएगी। हाल ही में ह्यूंदै ने AX1 माइक्रो एसयूवी का एक टीजर जारी किया था।  जिसमें इसका सर्कूलर हेडलैंप और टेललैंप देखने को मिला था। 

Hyundai AX1 - फोटो : for reference only
भारतीय बाजार में छोटे एसयूवी मॉडलों की खासी मांग रहती है। लिहाजा भारतीय बाजार में ह्यूंदै की यह कार लोकप्रिय हो सकती है। कैस्पर ह्यूंदै की सबसे छोटी एसयूवी होगी और इसकी साइज 4 मीटर से कम होगी। Hyundai Casper एसयूवी के साइज की बात करें तो, कार की लंबाई 3,595 mm, चौड़ाई 1,595 mm और ऊंचाई 1,575 mm होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ये आंकड़े सही हैं, तो Hyundai Casper मौजूदा Santro हैचबैक से थोड़ी छोटी और पतली होगी, जिसकी लंबाई 3,610 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,560 mm है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कैस्पर को 1.0-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन 76 PS का अधिकतम पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जिसके साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Hyundai Casper के दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 1.1-लीटर और 1.2-लीटर इंजन होगा। 1.1-लीटर अधिकतम 69 PS का पावर और 99 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। यह वही इंजन है जिसे सैंट्रो में इस्तेमाल किया गया है। 1.2-लीटर इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन Hyundai और Kia की कई गाड़ियों जैसे Hyundai Venue, Grand i10 Nios, i20, Aura और Kia Sonet में भी दिया गया है। दोनों इंजनों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड एएमटी के साथ पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

Casper का उत्पादन ग्वांगजू ग्लोबल मोटर्स में किया जाएगा। इस प्लांट में साल 2021 में 12,000 यूनिट्स का उत्पादन होगा। कंपनी के मुताबिक 2022 में उत्पादन 70,000 यूनिट्स तक बढ़ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कैस्पर की कीमत 8-10 मिलियन वोन है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से लेकर 6.50 लाख रुपये तक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें