फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की X-Blade BS6 की बढ़ी कीमतें, जानें कितनी महंगी हुई बाइक?

Wed, 19 Aug 2020 07:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2020 Honda X-Blade - फोटो : honda2wheelersindia
विज्ञापन
Honda ने अपनी X-Blade BS6 की कीमतों को बढ़ा दिया है। यह मोटरसाइकिल अब 576 रुपये महंगी हो गई है। इसके डुअल डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 110,968 रुपये हो गई है। वहीं, इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 106,687 रुपये है। बता दें कि होंडा ने अपनी बीएस6 इंजन वाली X-Blade को जुलाई में लॉन्च किया था। इसमें 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया है। इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट का वजन 143 किलोग्राम है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 144 किलोग्राम
विज्ञापन

परफॉर्मेंस


Honda X-Blade BS6 में पावर के लिए 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, BS6 इंजन दिया गया है। का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।

डायमेंशन


Honda X-Blade की लंबाई 2013 मिलीमीटर, चौड़ाई 786 मिलीमीटर, ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1347 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर और लंबाई 582 मिलीमीटर है।


 

कलर वेरिएंट

  • पर्ल स्पार्टन रेड
  • पर्ल इग्नियस ब्लैक
  • मैट मारवेल ब्लू मेटैलिक
  • मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक
विज्ञापन

सस्पेंशन


Honda X-Blade के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक, मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।


ब्रेकिंग


Honda X-Blade के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें