फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda ने लांच की नई X-Blade, एक लीटर में देगी 42 किलोमीटर का माइलेज

Tue, 11 Dec 2018 03:53 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda X blade
विज्ञापन

होंडा मोटरसाइकल ने भारत में अपनी X-Blade बाइक को ABS वेरियंट में लांच कर दिया है। शार्प डिजाइन वाली इस बाइक को खासकर युवाओं को टारगेट कर तैयार किया गया है, नई बाइक में दोबारा से डिजाइन किए हुए टेल लैम्प,चंकी ग्रैब रेल्स,अंडरबेली काउल आदि दिए गए हैं। 

विज्ञापन


होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स इंडिया की यह बाइक पांच कलर ऑप्शन- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल इगि्नयस ब्लैक, मैट फ्रोजन सिल्वर, पर्ल स्पार्टन रेड और मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक में उपलब्ध है।  X-Blade में 162.7 सीसी एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 13.9 बीएचपी पावर और 13.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस बाइक को 0 से60 किमी तक की स्पीड पकड़ने में मात्र 6 सेकंड का समय लगता है।  X-Blade को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक लीटर में 42 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
विज्ञापन


बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर वील में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।  होंडा X-Blade के एबीएस वेरियंट की कीमत  87,776 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। जो इसके नॉन एबीएस वेरियंट से मात्र 8000 रुपए ज्यादा है।  भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला यामहा FZS और सुजुकी Gixxer से होता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें