होंडा ने कुछ महीनों पहले ही चर्चित सेडान कार सिटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी ने कार को 8.49 लाख रुपये की पेट्रोल बेस्ड वेरिएंट की कीमत पर लॉन्च किया था। जबकि इस कार का टॉप वेरिएंट सिटी जेडएक्स डीजल की कीमत 13.57 लाख रुपये है।
लॉन्चिंग के कई महिने बीत जाने के बाद भी कार का वेटिंग टाइम बढ़ता ही जा रहा है। इस कार की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कार का वेटिंग टाइम तीन महीन तक हो गया है। कार के अपडेटेड वेरिएंट में एलईडी हेड लैंप, फॉग लैंप, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल लैंप में एलईडी का फीचर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
इसके साथ ही नई सिटी में रेन सेंसर वाइपर, बूट स्पायलर और बड़ा व्हील दिया गया है। टॉप वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग दिए हैं, कार के अन्य मॉडल में केवल दो एयरबैग का विकल्प मिलता है। हालांकि होंडा सिटी वीएक्स वेरिएंट के लिए कोई भी वेटिंग पिरियड नहीं है।
कार के अन्य लोवर वेरिएंट्स पर तीन हफ्तों का वेटिंग टाइम चल रहा है। नई सिटी 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। कार में 5 स्पीड वाला मैन्यूअल और सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 17.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट 25.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।