फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda City Hybrid जल्द आ रही है भारत, 25 किमी से ज्यादा देगी माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 23 Jan 2021 03:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में इस कार को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। अब होंडा इस कार को जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। 
 
विज्ञापन
Honda City Car - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने एलान किया है कि वह नए साल में भारत में एक नई Hybrid (हाइब्रिड) कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकनेवाली सेडान कार Honda City (होंडा सिटी) कार का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करेगी। होंडा ने सिटी हाइब्रिड को सबसे पहले मलयेशिया में पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में इस कार को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। अब होंडा इस कार को जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इसमें माइलेज भी ज्यादा मिलेगी। जानिए इस कार के बारे में पूरी डिटेल्स। 
विज्ञापन

होंडा सिटी हाइब्रिड का इंजन
नई होंडा सिटी हाइब्रिड में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं, जिनमें से एक मोटर इंजन स्टार्ट करता है और दूसरा मोटर व्हील्स को पावर पहुंचाता है। कार में कंपनी ने i-MMD (इंटेलीजेंट मल्टी मोड ड्राइव) हाइब्रिड सिस्टम का सबसे छोटा वर्जन इस्तेमाल किया है। कार की इलेक्ट्रिक मोटर 108 PS पावर और 253 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5L Atkinson-cycle DOHC i-VTEC इंजन 98 PS का पावर और 127 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। होंडा सिटी हाइब्रिड कार में 7 स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार 25.64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। 

डिजाइन और लुक
एक्सटीरियर फीचर्स की बात की जाए तो होंडा सिटी हाइब्रिड कार के फ्रंट में हनीकॉम्ब ग्रिल, LED हैडलाइट्स, LED DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) मिलते हैं। कार के रियर में अपडेटेड फ्रंट बंपर और डिफ्यूजर दिए गए हैं। इसके साथ ही कार मे 16 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

शानदार फीचर्स 
होंडा स्पोर्ट हाइब्रिड में स्टीयरिंग व्हील पैडल्स मिलते हैं। इस कार में 7 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, 7 इंच एडवांस्ड टच स्क्रीन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में ऑटोमेटिक हाई बीम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमर्जेन्सी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन सेंटरिंग असिस्ट और होंडा का लेनवॉच ब्लाइंड स्पॉट कैमरा मिलता है। 

सेफ्टी फीचर्स
नई होंडा सिटी हाइब्रिड में ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इस कार में CMBS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, एबीएस/ईबीडी ब्रेकिंग सिस्टम, रोड असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमर्जेन्सी स्टॉप सिग्नल, ISOFIX और चाइल्ड एंकर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कीमत और लॉन्चिंग
कंपनी ने Honda City Hybrid को थाइलैंड में 839,000 Bhat में लॉन्च किया है। भारत मुद्रा के हिसाब से यह राशि करीब 20.5 लाख रुपये होती है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक Honda City Hybrid को भारत बाजार में फेस्टिव सीजन 2021 से पहले उतार सकती है। भारत में इस कार की कीमत 15 से 18 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें