फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 3000 रुपये में ले आएं Honda Activa 5G, कंपनी ने किया बंपर धमाका

Thu, 18 Oct 2018 09:03 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Activa 5g
विज्ञापन
अगर आप भी त्यौहारों पर घर ब्रांड न्यू एक्टिवा लाने की सोच रहे हैं तो होंडा आपके लिए एक शानदार आॅफर लेकर आई है। जिसके तहत आप मात्र 3 हजार रुपये देकर स्कूटी अपने घर ले जा सकते हैं। वो भी हाल ही में लांच हुई activa 5G। दरअसल,  होंडा ने जो आॅफर निकाला है। उसके तहत कुल कीमत का महज 5 फीसदी देकर आप स्कूटी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


बाकी की रकम कंपनी द्वारा फाइनेंस हो जाएगी, जिसका आप सरल किश्तो में भुगतान कर सकते हैं। आइए आपको विस्तार से समझाते हैं कि कैसे आप इस आॅफर का फायदा उठायें। गौरतलब हो, Honda Activa 5G की  दिल्ली में कीमत 53,865 रुपये है। वहीं अगर हम अन्य शहरो की बात करें तो वहां इसकी कीमत करीब 62,627 रुपये तक पहुंच जाती है। अब कंपनी इस पर आपको 95 फीसदी तक फाइनेंस करा रही हैं। यानी आपको इसका 5 फीसदी यानि (करीब 3131 रुपये) ही जमा करना होगा।

फाइनेंस की फीस में भी मिल रही छूट
कंपनी द्वारा कराये जा रहे लोन पर आपको न तो कोई डॉक्यूमेंटेशन चार्ज देना है न ही प्रोसेसिंग फीस। यानि यहां भी आपके करीब 5000 रुपये बच जाते हैं। होंडा अपनी स्कूटी की ब्रिकी करने में लगभग सभी कंपनियों को पछाड़ चुकी है। इसी पर होंडा की तरफ से बयान जारी कर कहा भी गया है। कि कंपनी ने 15 वर्ष में 1 करोड़ एक्टिवा की बिक्री के आकंड़े को छू लिया था। जबकी दूसरा एक करोड़ का आकंड़ा छूने में महज तीन साल का ही समय लगा।
विज्ञापन


क्या है होंडा में खास
होंडा एक्टिवा 5G अपने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के कारण काफी पसंद की जाती है। इस स्कूटी में  109.19सीसी का फैन कूल्ड 4 स्टोक वाला इंजन दिया गया है। इस स्कूटी के टॉप वेरियंट में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बो क्लस्टर के साथ ईको स्पीड इंडीकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटी के माइलेज को शानदार बताते हुए इसके 1 लीटर में 60 किमी तक चलने का दावा किया है। नए होंडा एक्टिवा में आपको फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का  मिलता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें