हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी Xtreme 200S मोटरसाइकिल का BS6 अवतार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे 1,15,715 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इसमें बीएस6 इंजन के साथ एडवांस्ड XSens तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। नई Xtreme 200S में अब ऑयल-कूलर और नया पर्ल फेडलेस व्हाइट कलर वेरिएंट मिलेगा।
बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर यह मोटसाइकिल 'coming soon' टैग के साथ पहले ही लिस्ट कर दी गई थी। दरअसल हीरो की Xtreme 200S को भारत में ग्राहकों का कुछ खास साथ नहीं मिला था, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि बीएस6 इंजन अपग्रेड के बाद शायद इसे ग्राहकों का साथ मिले।
Hero Xtreme 200S, कंपनी की Xtreme 200R नेकेड स्ट्रीटफाइटर का फुली-फेयर्ड वर्जन है, जिसे हीरो ने पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके बीएस6 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है।
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 200 सीसी का फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड XSens तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका बीएस6 इंजन 8,500 आरपीएम पर 18 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,500 आरपीएम पर 16.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
बाइक में अब एयर कूलर दिया गया है, जिससे बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। इससे इंजन में ओवरहीटिंग की परेशानी नहीं आएगी। इसके अलावा इंजन की उम्र भी बढ़ेगी।
Hero Xtreme 200S BS6 के फीचर्स
- फ्यूल टैंक- Hero Xtreme 200S में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- वजन- Hero Xtreme 200S दोनों ही बाइक्स का कर्ब वजन 149 किलोग्राम है।
- डायमेंशन- Hero Xtreme 200S की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Hero Xtreme 200S के फ्रंट में 276 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है।
- सस्पेंशन- Hero Xtreme 200S के फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।