फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final 2020: क्या टूर्नामेंट को मिलेगा नया चैंपियन, कब-कहां और कैसे देखें दिल्ली-मुंबई का फाइनल

Tue, 10 Nov 2020 04:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

MI vs DC, IPL 2020 Final: युवा कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली को पहली बार फाइनल तक तो पहुंचाया है, लेकिन वह इतने में खुश नहीं होने वाले। अय्यर अपने रनबांकुरों के साथ पूरी ताकत लगा देंगे और दिल्ली को पहली बार में ही ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे। दूसरी ओर सितारों से सजी मुंबई इंडियंस भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। क्वालीफायर-1 में मुंबई से हारकर दिल्ली को एक और मौका मिला था।

विज्ञापन
Trending Videos

कब और कहां होगा मैच?

शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते लय से भटक गई, लेकिन मंगलवार को दुबे के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

मुंबई इंडियंस के पास स्टार बल्लेबाजों की फौज है। खिलाड़ी तो दिल्ली के भी कम नहीं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंता शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की है। पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस ने शिखर धवन के साथ मिलकर टीम को बढ़िया शुरुआत दी थी, लेकिन श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का फॉर्म चिंता का सबब है। शाम सात बजे टॉस और फिर साढ़े सात बजे से शुरू होने वाली टक्कर में मुंबई भी नई रणनीति के साथ उतरेगी।

कैसे देखें LIVE मैच

इंडियन प्रीमियर लीग का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में हो रहा है। हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री जारी है। स्टार स्पोर्ट्स के अलावा हॉटस्टार पर भी मैच का आनंद लिया जा सकता है, इसके अलावा amarujala.com पर लाइव कमेंट्री से बॉल-दर-बॉल की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें