देश में जाम से भरी सड़क और कम कीमत में एक वाहन की चाहत ने पिछले कुछ समय में स्कूटर मार्केट को बेहद मशहूर कर दिया है। ऐसे में आज हर दोपहियां वाहन निर्माता के लाइन अप में कम से कम एक स्कूटर है। देश में इस समय Hero, Suzuki, TVS और Honda स्कूटर्स कंपनियां ऐसी हैं जिनका खूब बोल-बाला है।
बता दें, Honda Activa 5G में 109.19 सीसी का एचईटी इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 7.96 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में V-Matic ट्रांसमिशन दिया गया है। Activa 5G के फ्रंट और रियर दोनों में ही 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है, जो सीबीएस पर काम करता है।
Honda Activa 5G में सीट के नीचे आपको 18 लीटर का स्पेस दिया गया है। वहीं बात माइलेज की करें, तो एक्टिवा 5G 60kmpl का माइलेज आसानी से देती है। Honda Activa 5G की एक्स शोरूम कीमत 52,381 से शुरू होती है।
हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पिछले साल अपनी नई बाइक सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च किया। 2018 सुपर स्प्लेंडर की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 57,190 रुपये है। लॉन्चिंग के दौरान हीरो ने बताया कि इस बाइर को खासकर युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए पेश किया गया है।
2018 सुपर स्प्लेंडर में 125सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है जो 7500 आरपीएम पर 11.24बीएचपी पावर और 6000आरपीएम पर 11एनएम का पीक टॉर्क को जनरेट कर सकता है। साथ ही इसमें हीरो का i3S स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी है।