Xtreme 160R अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। हीरो अपनी इस बाइक में शानदार फीचर्स और टेक्नोलॉजी देती है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एक निगेटिव एलसीडी कंसोल, फुल एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ग्लाइड फीचर और बहुत कुछ शामिल हैं।
- सस्पेंशन- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
- ब्रेकिंग- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
- डायमेंशन- Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
दुनिया और भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2 अक्तूबर को एक ग्लोबल राइड का आयोजन करेगी। हीरो की 'राइड फॉर रियल हीरोज' दुनिया भर के 100 शहरों में विश्व भर के फ्रंटलाइन हेल्थकेयर योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए होगी।