फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Lectro ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल की नई रेंज, 25 किमी प्रति घंटा है टॉप स्पीड, जानें डिटेल्स

Sun, 13 Sep 2020 08:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero Lectro ई-बाइक में एक लिथियम-आयन बैटरी और स्मार्ट ईडीयू के साथ आती है, जिसमें राइडर को सवारी के चार तरीकों से चुनने का विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
Hero Lectro Electric Bicycle - फोटो : Hero Lectro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) ने भारत में इलेक्ट्रिक साइकिलों की अपनी नई रेंज पेश की है। कंपनी ने विश्व EV दिवस के मौके पर इसे पेश किया था। हीरो लेक्ट्रो, हीरो साइकिल्स का ई-साइकिल ब्रांड है। कंपनी महामारी के दौरान भारत में उपभोक्ता व्यवहार में आए बदलाव के बाद ई-बाइक क्रांति का लाभ उठाने और इस सेगमेंट को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रही है। Hero Lectro ब्रिटेन के मैनचेस्टर में कंपनी के ग्लोबल डिजाइन सेंटर में डिजाइन की गई है। यह ई-साइकल की नई रेंज तीन श्रेणियों- Commuter (कम्यूटर), Fitness (फिटनेस) और Leisure (लीजर) में आती है। इस साइकिल में ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos

हीरो साइकिल्स और लेक्ट्रो ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आदित्य मुंजाल ने कहा, "कम्यूटर बाइक, फिटनेस बाइक और फन बाइक जैसी पेशकशों की एक श्रृंखला के जरिए, नई लेक्ट्रो रेंज विभिन्न उपयोगकर्ता की जरूरतों और शहरी यात्रियों के विविध सेगमेंट को पूरा करती है।" 

उन्होंने कहा, "इन स्मार्ट ई-साइकिलों ने हमारे मोबाइल और हमारी इलेक्ट्रिक बाइक के बीच इंटरफेस का सबसे ज्यादा फायदा उठाने के मामले में नए मानक तय किए हैं। ई-गतिशीलता और स्वच्छ आवाजाही शहरी परिवहन का भविष्य हैं और हीरो लेक्ट्रो यह सुनिश्चित कर रहा है कि सटीक इंजीनियरिंग और अपने अत्याधुनिक उत्पादों के साथ भविष्य यहां मौजूद है।" 

हीरो लेक्ट्रो का कम्यूटर रेंज छोटी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए मुफीद है। वहीं फन सीरीज फुरसत की सवारी के लिए है और फिटनेस सीरीज अपनी फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए अधिक दूरी के लिए बनाई गई है। iSmart फीचर या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी राइडर को वास्तविक समय में जानकारी जैसे स्पीड, नक्शे, बैटरी चार्ज, मोड, बैटरी कितनी दूरी के बाद खत्म हो जाएगी और पहले की राइड्ड की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन

4 राइडिंग मोड
यह ई-बाइक में एक लिथियम-आयन बैटरी और स्मार्ट ईडीयू के साथ आती है, जिसमें राइडर को सवारी के चार तरीकों से चुनने का विकल्प मिलता है - सवार के आराम के लिए रेगुलर पेडल मोड, इलेक्ट्रिक बूस्ट के साथ Pedalec मोड, Throttle मोड में ट्विस्ट और ग्लाइड, और Cruise मोड जिसमें लगभग 6 किमी प्रति घंटा का स्पीड मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें