फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेव्रोले कारों के हैं मालिक तो पढ़ें ये सवाल-जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम ने अपनी कारों को बंद करने की घोषणा कर दी है लेकिन वह अपने ग्राहकों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और अपना सपोर्ट जारी रखेगी। जीएम ने ग्राहकों के सवालों के जवाब खुलकर दिया है। इसे आप उनकी वेबसाइट पर भी जाकर पढ़ सकते हैं। आइए आपको कुछ सवाल-जवाब से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन



गाड़ी अगर वारंटी में है तो कैसे करेंगे सपोर्ट?

शेव्रोले इंडिया सभी जरूरी जगहों पर अपने दक्ष स्टाफ के जरिए सपोर्ट करेगी जहां पर आप अपनी शेव्रोले कारों की मेनटेनेंस करा सकते हैं। हम अपने ग्राहकों को सपोर्ट करना जारी रखेंगे जिसके तहत वारंटी व स्पेयर पार्ट मिलते रहेंगे। 

जरूरत पड़ने पर मुझे कलपुर्जे कैसे मिलेंगे और क्या मैं अपने शेव्रोले कार की सर्विस करा सकता हूं?

जी हां, शेव्रोले इंडिया सभी जरूरी जगहों पर अपनी सर्विस सेंटर को जारी रखेगी जहां से आप अपनी गाड़ी की सर्विस करवा सकते हैं। इसके अलावा हम उन कारों की पूरी वारंटी देते रहेंगे जिन्हें कार खरीदने के समय डीलर ने ऑफर किया था व कलपुर्जे भी आसानी से सर्विस सेंटर पर उपलब्‍ध होंगे। 
विज्ञापन


हमारी कारों की क्या कीमत रहे जाएगी, अगर बात शेव्रोले के प्वाइंट ऑफ व्यू से करें?

हम हमेशा अपनी कारों के साथ खड़े हैं। हमारे सर्विस सेंटर हमारे ग्राहकों के लिए हमेशा खुले हैं और हर वह सुविधा आपके कार को मिलती रहेगी जो हमने अब तक दिया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके कारों की वैल्यू हमारे लिए कितनी अहम है। 

अब हम किसे कॉल करें?

हमारे कस्टमर केयर सर्विस 24 घंटे खुले हैं । 1-800-3000-8080 पर आप कॉल कर सकते हैं या फिर हमारी वेबसाइट www.chevroletinfo.co.in पर विजिट कर सकते हैं। 

आपके बहुत सारे डीलर्स मुआवजे की मांग कर रहे हैं क्योंकि शेव्रोले डीलरशिप के लिए उन्होंने काफी निवेश किया हुआ है। शेव्रोले उनका भरोसा कैसे जीतेगी व उन्हें कैसे संतुष्ट करेगी?

ऐसे प्लेटफॉर्म पर हम कुछ बातों का खुलासा नहीं कर सकते। पर आपको बता दें जीएम के लिए हमेशा से उनके डीलर बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। हमारे डीलर्स कोई नुकसान नहीं होगा हम सभी जरूरी चीजों पर बात कर रहे हैं और इसकी सूचना उन्हें जल्द दी जाएगी। पर ये बातें हम गुप्त रखेंगे उन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं लाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें