ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एस एस किम ने एक बयान में कहा, "पीएम-केयर्स कोष में हमारा योगदान भारत के लोगों के साथ हमारी एकजुटता को दर्शाता है।"
2020 Hyundai Verna facelift
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में इस महामारी से लड़ने के लिए भारत को हर संभव मदद जारी रखेगी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान भी किया है।
BMW
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले भारत में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक सहायता देने का एलान कर चुकी हैं।
BMW Group India (बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 3 करोड़ रुपये दान किया है। इसके तहत कंपनी दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम शुरू कर चुकी है।
Honda Cars Plant India
- फोटो : Social Media
भारत में Honda group (होंडा समूह) की कंपनियों की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) शाखा Honda India Foundation (होंडा इंडिया फाउंडेशन) ने हाल ही में COVID-19 से राहत और रोकथाम के लिए 11 करोड़ रुपये दान किए।
Kia Motors
Kia Motors India (KMI), किआ मोटर्स इंडिया (केएमआई) ने भी कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य में कोरोनोवायरस प्रकोप के खिलाफ तत्काल और दीर्घकालिक राहत प्रदान करने के लिए 2 करोड़ रुपये देने का एलान किया था।
Mahindra and maruti
मारुति सुजुकी और महिंद्रा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वेंटिलेटर बना रही हैं। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने देश में वेंटिलेटर उत्पादन बढ़ाने के लिए AgVa हेल्थकेयर के साथ मिलकर काम करने का एलान कर चुकी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से वेंटिलेटरों की जरूरत बढ़ गई है। इसके लिए मारुति ने एग्वा हेल्थकेयर साथ एक करार किया है। एग्वा वेटिंलेटर सरकार से मंजूरी प्राप्त वेंटिलेटर निर्माता है। महिंद्रा ने बेहद कम कीमत में वेंटिलेटर के प्रोटोटाइप तैयार किए हैं। ये नए वेंटिलेटर प्रोटोटाइप कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की मदद करेंगे। 5 से 10 लाख रुपये तक की लागत वाले ये जीवन रक्षक उपकरण केवल 7,500 रुपये से कम में मिलेंगे।