मस्क ने शुक्रवार देर रात बेजोस की Zoox को खरीदे जाने के बारे में एक लेख के लिंक को ट्वीट कर लिखा, "@JeffBezos एक कॉपी कैट है. हाहा।"
टेस्ला की तरह, Zoox का मुख्यालय भी कैलिफोर्निया है। टेस्ला की तरह ही Zoox "ऑटोनोमस मोबिलिटी की अनूठी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक सिमेट्रिकल, बाइ-डायरेक्शनल, जीरो एमिशन वाहन डिजाइन करने के लिए ऑटोमोटिव, रोबोटिक्स और अक्षय ऊर्जा में लेटेस्ट शोध और काम कर रहा है।"
मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "ये बेमतलब की बात है। कॉलोनी विकसित करने के लिए, आपको ग्रहों / चंद्रमाओं / क्षुद्रग्रहों से भारी मात्रा में द्रव्यमान को ले जाना होगा। यह अटलांटिक महासागर के बीच में अमेरिका के निर्माण की कोशिश करने जैसा होगा।"
बेजोस ने कभी भी अपने खिलाफ लिखी गई इन ट्वीट पर मस्क को जवाब नहीं दिया।