फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया राज, पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर दिल्ली में सक्रिय हुए थे अमित शाह 

Sun, 28 Jun 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

गृहमंत्री ने कहा, कुछ राजनीतिक बयानबाजियों के बावजूद कोरोना से लड़ाई के मामले में केंद्र, दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं और जल्दी ही वे कोरोना को हराएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मामले में अचानक केंद्र की बढ़ी सक्रियता के पीछे का राज खुलकर सामने आ गया है। अमित शाह ने कहा है कि मनीष सिसोदिया ने जुलाई माह के अंत तक 5.5 लाख कोरोना के मामले होने की आशंका जाहिर कर दी थी। इससे कुछ घबराहट की स्थिति पैदा हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे दिल्ली में कोरोना से निबटने की तैयारियों के लिए सक्रिय होने को कहा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले इस स्तर तक नहीं बढ़ेंगे। वे अच्छी तैयारी कर रहे हैं और कोरोना को इस स्तर तक जाने से बहुत पहले ही रोक लिया जायेगा।

 गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एएनआई को दिए साक्षात्कार में स्वीकार किया कि दिल्ली के मामले में कुछ राजनीतिक बयानबाजी अवश्य हुई है, लेकिन इसके बाद भी कोरोना से लड़ाई के मामले में केंद्र, दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं और जल्दी ही वे कोरोना को हराएंगे।
विज्ञापन


अमित शाह का यह बयान तब सामने आया है जब छतरपुर के सबसे बड़े कोरोना केयर सेंटर की शुरूआत के मामले पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के कुछ नेता आपस में भिड़ गये थे। दोनों ही पक्ष इसे बनाने के लिए अपनी-अपनी सरकारों को श्रेय देते दिख रहे थे। 

अमित शाह और अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को साथ जाकर छतरपुर के कोरोना केयर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा तैयार किये गए कोरोना सेंटर का उद्घाटन करने के लिए अमित शाह जा रहे हैं। संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि आखिर केंद्र को तय करना चाहिए कि उसे कोरोना से लड़ाई लड़नी है, या अरविंद केजरीवाल से। आम आदमी पार्टी नेता के इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया। 

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने संजय सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं इस मामले में बातचीत की है। पता चला है कि अमित शाह वहां उद्घाटन करने नहीं, बल्कि तैयारियों का जायजा लेने जा रहे हैं। बाद में दोनों नेताओं के बीच इस मामले पर सहमती बनती दिखी। जिसके बाद इस मामले का पटाक्षेप मान लिया गया।

विज्ञापन

रविवार को फिर उठा विवाद 

लेकिन रविवार को यह मामला एक बार फिर तब गरमा गया जब भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी मार्लेना के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कोरोना की लड़ाई में हाथ खड़े कर दिए थे, अब वे तैयारियों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि छतरपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कोरोना केयर सेंटर को केंद्र सरकार के सुरक्षा बल आईटीबीपी के जवानों ने बनाया है। उन्ही के डॉक्टर और नर्स इस सेंटर में लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन तैयारी पूरी हो जाने के बाद अब दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री इसे बनाने का श्रेय ले रहे हैं। 

 इसके पूर्व आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए लिखा था कि अरविंद केजरीवाल ने सरदार पटेल के नाम पर कोरोना केयर सेंटर बनवाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि इस पर स्वयं सरदार पटेल को भी गर्व महसूस होगा। उन्होंने ट्वीट में भारी लागत लगाकर गुजरात में  सरदार पटेल की मूर्ति बनवाने को पैसे का दुरूपयोग भी बताया था।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें