अगर फोन पर बात करना उस समय आपको ज्यादा पसंद है जब आप ड्राइव करते हैं तो यह खबर बस आपके लिए ही है। अब आपको पुलिस वाला फोन पर बात करने से रोकने नहीं आएगा बल्कि आपके घर भारी-भरकम ई चालान सुबूत के साथ पहुंच जाएगा। नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेसवे पर यह व्यवस्था लागू करने जा रही है। अगर आप इस हाईवे से होकर अक्सर जाते हैं तो सावधान हो जाएं और अपनी फोन पर बात करने की आदत बदल दें। यहां के इस 24 किलोमीटर एक्सप्रेसवे पर हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस) को इंस्टॉल कर दिया गया है। इस तकनीकि को अब कोई धोखा नहीं दे सकता। फोन पर बात करने के अलावा अगर आपने सीट बेल्ट भी नहीं पहना है तो यह तकनीकि आपको चालान का तोहफा आराम से दे देगी।