फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना चालान नहीं काटेगी ट्रैफिक पुलिस, बल्कि अब 'ये' निभाएंगे यह जिम्मेदारी

Wed, 09 Sep 2020 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Traffic Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी से जंग के खिलाफ मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन और पानी से हाथ धोना का अहम योगदान रहा है। ये अब ऐसी चीजें बन गई हैं जिन्हें याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है और दिमाग ने इन्हें आदतों में शुमार कर लिया है। लेकिन फिर से दिल्ली सहित कई शहरों में ऐसे लोग हैं जो मास्क, सेल्फ-आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना के खिलाफ हथियारों की अनदेखी करते हैं, जिससे संक्रमण के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले के चालान काट रही थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस मास्क नहीं पहनने पर चालान नहीं काटेगी, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ही कार्रवाई कर सकेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

Driving with Face Mask - फोटो : Pexels
'कोरोना से संबंधित चालान न काटें'
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस वालों से कहा गया है कि वे कोरोना से संबंधित चालान न काटें। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि कोरोना संबंधी चालान काटने के लिए उन्हें अलग से जो चालान बुक मिली थी, उसे भी लौटा दें। यह आदेश इसलिए दिया गया है जिससे ट्रैफिक पुलिस दूसरी ड्यूटीज पर ध्यान केंद्रित कर सकें। लॉकडाउन के बाद से ट्रैफिक पुलिस का ज्यादातर समय कोरोना के रोकथाम से जुड़ी ड्यूटी करने में बीता है। इसके चलते रुटीन काम प्रभावित हो रहे थे। 

हालांकि इस बीच, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया है कि कार में बिना मास्क लगाए अकेले जा रहे लोगों के चालान काटने पर अभी कोई रोक नहीं है। 

Delhi Police Checking - फोटो : File Photo
स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश
लेकिन यहां इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है जिसके तहत अकेले कार चला रहे लोगों को फेस मास्क पहनना जरूरी हो। भारत में कोविड-19 की स्थिति पर एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि साइकिल चलाते वक्त और समूहों में जॉगिंग करते समय मास्क पहनना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है कि यदि कोई अकेला साइकिल चला रहा है तो मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

ड्राइविंग के दौरान मास्क की आवश्यकता - फोटो : iStock
इन्हें मिली चालान की जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के अनुसार कोविड-19 नियम उल्लंघन पर अब दिल्ली पुलिस की हर डिवीजन कार्रवाई नहीं करेगी। बल्कि अब से यह जिम्मेदारी दिल्ली के हर थाने में मौजूद स्पेशल टीम के पास होगी। पुलिस की यह स्पेशल टीम सिर्फ कोरोना नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली के हर थाने में एक स्पेशल टीम कोरोना के नियमों के उल्लंघन जैसे मास्क न पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने इत्यादि पर कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें