राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी को सीएम पद के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सचिन पायलट दावेदार हैं।
सचिन के सीएम बनते ही उनकी पत्नी सारा देश की अकेली ऐसी महिला बन जाएंगी जिनके पति, दादा, पिता और भाई सीएम रहे। सचिन पायलट ने मात्र 26 की उम्र में लोकसभा चुनाव जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। आज आपको बताएंगे कांग्रेस का यह चाणक्य किन कारों का शौकिन है।