फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 सीसी वाली Suzuki और KTM की इन दो बाइक्स में बेहतर कौन, जानें कीमत

Tue, 19 Nov 2019 11:04 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Suzuki और KTM की बाइक - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक दोपहिया मोटसाइकिल मौजूद हैं। कंपनियां भी युवाओं को ध्यान में रखकर मोटरसाइकिल बाजार में उतार रही हैं। मोटरसाइकिल बनाने वाली दो कंपनियों की Suzuki और KTM की क्रमश: Suzuki Gixxer SF 250 और KTM 250 Duke बाइक बाजार में मौजूद हैं। आइए जानते हैं दोनों की फीचर्स और कीमत...

विज्ञापन

बेहतरीन फीचर्स

Suzuki Gixxer SF 250 बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइकों में शुमार है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, क्लिपऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा बाइक में 17 इंच के टायर हैं। वहीं, KTM Duke 250 के फ्रंट में 4-पिस्टन रेडिएल फिक्स्ड कैलिपर डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक दिया गया है।

दोनों बाइकों का वजन

Gixxer Gixxer SF 250 बाइक में सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक का वजन 161 किलोग्राम है। इसमें 12-लीटर की फ्यूल टैंक कपैसिटी मिलती है। जबकि Duke में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका कुल वजन 146 किलोग्राम है।

कितनी सीसी का इंजन?

Suzuki Gixxer SF 250 में 249 cc, सिंगल-सिंलेडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 26 बीएचपी की पावर और 22.6 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि KTM 250 Duke 248.8 सीसी का सिगंल सिंलेडर इंजन 30 एचपी की पावर और 24 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन

कीमत में ज्यादा अंतर नहीं

Suzuki और KTM की इन दोनों बाइकों में ज्यादा का अंतर नहीं है। Suzuki Gixxer SF 250 की एक्स शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये है। वहीं, KTM 250 Duke की एक्स शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें