इन हालात को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और सभी राज्यों की पुलिस को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अगर कोई चालक अपनी गाड़ी के सभी पेपर्स (आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इन्श्योरेंस, पीयूसी) मोबाइल फोन में डिजिलॉकर या एम परिवहन ऐप पर दिखाता है तो उसे उसे वैध माना जाए और उनका कोई चालान भी ना किया जाए। इतना ही नहीं इस एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि अगर किसी कारणवश किसी चालक के पास मोबाइल नहीं है या ऐसी कोई परिस्थिति है जिसमें वह खुद अपने कागजात की हार्ड कॉपी या डिजिटल रूप में पुलिस को नहीं दिखा पता तो उसका चालान न किये जाए बल्कि खुद mParivahan app या पुलिस के पास मौजूद e-challan एप में उस व्यक्ति की डीटेल्स देखकर वेरीफाई करे और चालान ना करे।
जहां गाड़ी के पेपर्स पूरे न होने पर चालान नहीं काटा जाएगा तो वही एक शर्त यह भी है कि अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, जैसे रेडलाइट जम्प करना, हेलमेट नहीं पहना और सीट बेल्ट न लगाने पर आपका चालान काटा जायेगा। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।