Cars24 की योजना अब तक की इस सबसे बड़ी फंडिंग से मिले धन का इस्तेमाल यूएई और ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार करने की है। इसके साथ ही कंपनी भारत में अपनी कारों, बाइक्स और फाइनेंसिंग व्यवसाय का निर्माण करने के साथ-साथ ही टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगी।
Cars24 Funding News Used Vehicle Online Platform Cars24 Services News : यूज्ड ऑटोमोबाइल यानी इस्तेमाल किए गए सेकेंड हैंड वाहनों को खरीदने और बेचने के लिए मशहूर भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन मार्केटप्लेस, Cars24 Services ने 450 मिलियन डॉलर (करीब 33,15.35 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है। जिससे Cars 24 का मूल्यांकन लगभग दोगुना होकर 1.84 बिलियन डॉलर (1.84 अरब डॉलर) हो गया है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में कंपनी का मूल्यांकन एक बिलियन डॉलर (एक अरब डॉलर) था।
विज्ञापन
कंपनी ने सोमवार को कहा कि फंडिंग में 340 मिलियन डॉलर का सीरीज एफ इक्विटी राउंड शामिल है, जिसमें कई वित्तीय संस्थानों से 110 मिलियन डॉलर का कर्ज शामिल है। सीरीज एफ इक्विटी राउंड का नेतृत्व DST ग्लोबल, फाल्कन एज और सॉफ्टबैंक विजन फंड 2 ने किया था, जिसमें Tencent और मौजूदा निवेशकों मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स और Exor Seeds (एक्सोर सीड्स) की भागीदारी थी।
कंपनी की योजना
Cars24 की योजना अब तक की इस सबसे बड़ी फंडिंग से मिले धन का इस्तेमाल यूएई और ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार करने की है। इसके साथ ही कंपनी भारत में अपनी कारों, बाइक्स और फाइनेंसिंग व्यवसाय का निर्माण करने के साथ-साथ ही टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगी।
बता दें, 2015 में विक्रम चोपड़ा, मेहुल अग्रवाल, रुचित अग्रवाल और गजेंद्र जांगिड़ द्वारा स्थापित, Cars24 को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च किया गया, और कंपनी ने सिर्फ छह महीने में यूएई में 1,000 कारें बेची हैं। यह प्लेटफॉर्म एक विक्रेता केंद्रित मंच रहा है, जहां आप कार पुरानी का बेचने के साथ खरीदनें के लिए भी जा सकते हैं। वहीं डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म VCCEdge के अनुसार, Cars24 ने पिछले वित्त वर्ष में 1,654.61 रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2019-20 में बिक्री में 2,998.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सीईओ ने क्या कहा
Cars24 के सह-संस्थापक और सीईओ विक्रम चोपड़ा ने कहा, “परंपरागत रूप से, कार बेचना या खरीदना एक थकाऊ प्रक्रिया रही है, और भारत में 100 में से सिर्फ 2 लोगों के पास कार है। हालांकि, पिछले छह वर्षों में, हम ग्राहकों की यात्रा- 'The CARS24 Way' जो परेशानी मुक्त, सुरक्षित और पारदर्शी है, को बदलकर कई भारतीयों के सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इस निवेश के साथ, हम इस साल नए विदेशी भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश करते हुए भारत में मौजूदा कार, बाइक और फाइनेंसिंग व्यवसाय में काम करना जारी रखेंगे।"
डीएसटी ग्लोबल के मैनेजिंग पार्टनर का बयान
डीएसटी ग्लोबल के मैनेजिंग पार्टनर राहुल मेहता ने कहा, "Cars24 उपभोक्ताओं के कार खरीदने और बेचने के तरीके को बदलने में सबसे आगे है, यह एक अनूठा एंड-टू-एंड डिजिटल शॉपिंग और लेनदेन अनुभव प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म भारत में पुरानी कारों के क्षेत्र में निर्विवाद लीडर के तौर पर उभरा है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती कारोबार उम्मीद से कहीं ज्यादा है। हम ऐसे संस्थापकों का समर्थन करना पसंद करते हैं जो साहसी और महत्वाकांक्षी विचारक हैं और CARS24 के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी की दूसरी पारी में प्रवेश करने के लिए साथ ज्यादा उत्साहित हैं।"
फाल्कन एज कैपिटल के सह-संस्थापक नवरोज डी. उदवाडिया ने कहा, "उपभोक्ता अनुभव पर केंद्रित और डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के जरिए आगे बढ़ने वाले किसी कारोबार को खोजना दुर्लभ है। आखिरकार, हम संस्थापकों के नेतृत्व से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, और उनका समर्थन करने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि वे भारत में यूज्ड कार इंडस्ट्री को बदल रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर MENA (एमईएनए) और दक्षिण-पूर्व एशिया में पांव पसार रहे हैं।"