फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 रुपये में खरीदें मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

Mon, 19 Jun 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- written by : अमित
विज्ञापन
- फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन
अगर आपको मारुति की ऑल्टो पसंद है तो अब उसे खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। महज 78 रुपये रोज खर्च करके आप देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इस लोकप्रिय कार को खरीद सकते हैं। मारुति ने यह ऑफर अखबारों में इश्तेहार के जरिए प्रसारित किया है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या फिर सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो आपको अतिरिक्त 3 हजार रुपये की छूट मिलेगी। मारुति की यह कार 24.07 किमीप्रली का माइलेज देती है तथा यह सीएनजी में भी उपलब्‍ध है। 
विज्ञापन


मारुति के इस कार के बेस वेरिएंट एसटीडी की कीमत 2 लाख 63 हजार रुपये थी जिसे अब कंपनी महज 1 लाख 97 हजार रुपये में बेच रही है। अगर आप इसे 84 महीने की ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको हर महीने 2346 रुपये हर महीने देने पड़ेंगे यानी की प्रति दिन के हिसाब से आपको चुकाना होगा महज 78 रुपये। मारुति की यह कार सीएनजी को मिलाकर 10 वेरिएंट में उपलब्‍ध है। रेनो क्विड के बाजार में आने के बाद इसकी बिक्री में काफी गिरावट आई है। जीएसटी से ठीक पहले मारुति सुजुकी इस गाड़ी के मौजूदा स्टॉक को क्लीयर करने के लिए यह ऑफर दे रही है। 

भारतीय बाजार में लगभग 28 साल से शासन कर रही है इस कार में 796 सीसी का इंजन लगा है जो कि 48 बीएचपी की शक्ति देता है तथा इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है। पहले की ऑल्टो में पावर स्‍टीयरिंग नहीं थी लेकिन बदलते समय के साथ इस तकनीक संपन्न बनाया गया। अब भी बाजार में लोग इसे खरीदने के लिए किसी की सलाह नहीं लेते बस खरीद लेते हैं। सूत्रों  से मिल रही जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी अगले साल इस कार को पूरी तरह से अपग्रेड करने की योजना पर काम कर रही है जिससे रेनो क्विड को बढ़ने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें