फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की जीत से अलगाववादी नेता खुश, गंभीर बोले- पाक जाओ पैकिंग मैं करवा दूंगा

Mon, 19 Jun 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान से टीम इंडिया की हार के बाद अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने पाकिस्तान को बधाई दी। मीरवाइज ने ट्वीट कर लिखा कि चारों ओर पटाखों की आवाज है, ऐसे लग रहा है कि मानों ईद पहले आ गई हो। आज टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया # पाकिस्तान।
विज्ञापन
Fireworks all around, feels like an early Eid here. Better team took the day. Congratulations team #Pakistan — Mirwaiz Umar Farooq (@MirwaizKashmir) June 18, 2017 जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मीरवाइज के इस ट्वीट पर गहरी प्रतिक्रिया जताई। गौतम ने ट्वीट पर लिखा कि मीरवाइज तुम बॉर्डर क्यों नहीं पार कर लेते। तुम्हे वहां ज्यादा बेहतर पटाखों की गुंज सुनाई देगी( चाइनिज पटाखों की)। तुम वहीं पर ईद का जश्न मनाओं मैं तुम्हे वहां जाने के लिए पैकिंग में मदद कर दुंगा।  A suggestion @MirwaizKashmir why don't u cross the border? U will get better fireworks (Chinese?), Eid celebs there.I can help u wid packing — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 18, 2017 बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 180 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 338 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया 30.3 ओवर में महज 158 रन पर ही ढेर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें