फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरबाइक बनाने वाली एक बड़ी कंपनी की भारत में एंट्री

Tue, 11 Apr 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
बीएमडब्‍ल्यू बाइक - फोटो : BMW
विज्ञापन
अब बीएमडब्‍ल्यू की सिर्फ कारें ही नहीं बल्कि मोटरसाइकिलें भी भारत में दौड़ने को तैयार हैं। इस बड़ी ऑटोनिर्माता कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। 2016 के ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिलों को प्रदर्शित किया था। इसके पहले कंपनी भारत में प्राइवेट इंपोर्टर्स के साथ अपनी मोटरसाइकिलों का कारोबार कर रही थी, जिनके मुंबई और दिल्ली आदि शहरों में आउटलेट उपलब्‍ध थे। 
विज्ञापन


कंपनी के एशिया हेड दिमित्रिस राप्तिस ने एक स्टेटमेंट में बताया कि हमें भारत में अच्छा अवसर दिख रहा है और हम खुश है कि हम कंपनी की भारत में आधिकारिक शुरुआत कर रहे हैं।

कंपनी शुरुआती फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे आदि शहरों में डीलर्स बनाएगी। बीएमडब्‍ल्यू मोटोराड स्पोर्ट्स, टुअर, रोडस्टर, हेरिटेड और अडवेंचरस बाइक्स की प्रीमियम रेंज के साथ दुनियाभर में अपना कारोबार कर रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया के प्रेजिडेंट विक्रम पावा ने कहा कि बीएमडब्ल्यू मोटर्राड के प्रॉडक्ट्स को पैशन, इनोवेशन और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। हम लोगों की लाइफस्टाइल और राइडिंग पैटर्न को आसान बनाने पर जोर देते हैं और हमें भरोसा है कि हमारी मोटरसाइकिल ऑटो उत्साहियों की हर उम्मीद पर खरा उतरेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें