बॉलीवुड के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपनी गायकी की वजह से कम और विवादित बयानों की वजह से ज्यादा चर्चाओं में रहे हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तान में पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर विवादित बयान दे डाला।
ये भी पढ़ें- अभिजीत ने प्रियंका और सलमान को कहा 'गद्दार', बनाएंगे देशभक्त संस्था
अभिजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि अगर पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की फांसी को नहीं रोका जाता तो भारत में जो भी पाकिस्तानी दिखे उसे भी पेड़ से लटका देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हद से पार हुए अभिजीत, करण जौहर पर आपत्तिजनक बयान दिया
इसके बाद वो बॉलीवुड के लोगों को भी निशाना बनाने से नहीं चूके। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि पाकिस्तानियों में अधिकतर भट्ट या जौहर के यहां दिख जाएंगे।
भारत में पाकिस्तानी दिखे तो उनको पेड़ से लटका दो..
you will find them mostly in Bollywood or Bhatt or Johar's house #कुलभूषण_की_फांसी_रोको pic.twitter.com/bslL8wVpXv
— abhijeet (@abhijeetsinger) April 10, 2017
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि इस पर सारे खान क्यों चुप हैं।
सारे Khans chup kyu ho ?? https://t.co/tYa73LUg10
— abhijeet (@abhijeetsinger) April 10, 2017
ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान को गद्दार बताया था।