फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि से दशहरा के बीच Mercedes-Benz ने अपनी 550 कारों की देशभर में की डिलीवरी

Tue, 27 Oct 2020 08:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mercedes Benz - फोटो : Mercedes Benz
विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) के लिए त्योहारी सीजन शानदार रहा। कंपनी ने नवरात्रि और दशहरा के दौरान भारतीय बाजार में बंपर बिक्री की। वहीं, इस दौरान कंपनी ने अपनी गाड़ियों की रिकॉर्ड डिलीवरी भी की। कंपनी ने नवरात्रि और दशहरा के दौरान अपनी 550 कारों की देशभर में डिलीवरी की है। कंपनी ने इन 550 कारों की डिलीवरी दिल्ली एनसीआर, मुंबई, गुजरात और अन्य उत्तरी बाजारों में की है। 

विज्ञापन


अकेले दिल्ली एनसीआर की बात करें तो कंपनी ने यहां 175 नई मर्सिडीज-बेंज कारों की डिलीवरी की है।

Mercedes Benz की 'मेड-इन-इंडिया' कार 6 नवंबर को होगी लॉन्च

इससे पहले मर्सिडीज बेंज ने अपनी AMG GLC 43 Coupe को भारतीय बाजार में 3 नवंबर 2020 को लॉन्च की घोषणा की। बता दें कि यह मेड-इन-इंडिया कार है। यानी कंपनी ने इसे भारत में बनाया है। खास बात यह है कि यह देश की पहली मेड-इन-इंडिया AMG व्हीकल होगी। इस कूपे एसयूवी को कंपनी अपने पुणे के चाकन प्लांट से रोल आउट करेगी।

मर्सिडीज बेंज ने अपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया था, लेकिन भारत में इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई थी। भारत में इसकी बिक्री CKD के जरिए होगी। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख रुपये होगी। 

AMG GLC 43 कूपे की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर का V6 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 385 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
 
विज्ञापन

नई Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में हुई लॉन्च

2020 Mercedes-AMG GLE 53 Coupe - फोटो : Mercedes
हाल ही में मर्सिडीज बेंज ने अपनी सेकेंड-जनरेशन वाली GLE 53 AMG Coupe को भारत में लॉन्च किया। नई 2020 Mercedes-AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। भारतीय बाजार में यह कार GLE 43 AMG Coupe की जगह लेगी। इस कार में माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और यह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। कंपनी ने अपनी इस नई कूपे की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला BMW X6 M और Porsche Cayenne Coupe से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें