बारिश में ग्रिप वाले टायर्स का इस्तेमाल
- फोटो : Social
अगर आपकी बाइक या स्कूटर के टायर्स खराब हो गये है, या उनमे दरार पड़ गई है या फिर उनकी ग्रिप घिस गई हो तो आपको नए टायर्स डलवा लेने चाइये। क्योकिं खराब टायर्स बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कतें करते हैं। ये सड़क पर बेहतर ग्रिप नही बना पाते जिनकी वजह से गाड़ी स्लिप हो जाती है साथ ही बेहतर ब्रेक भी नहीं लगते।
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलायें। क्योकिं बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो बाइक हो या स्कूटर। इतना ही नहीं अचानक ब्रेक लगाने पर असरदार ब्रेक नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय 30 से 40 kmph की स्पीड से ही गाड़ी चलायें।
बारिश में रखें उचित दूरी
- फोटो : Social
बारिश के समय हमेशा आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बना कर रखें। खासतौर पर उन गाड़ियों से जो ओवरलोडिंग होती हैं। बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम होता है जिसकी वजह ब्रेक ठीक से नहीं लगते। इसके अलावा गाड़ी की हेडलाइट हमेशा ऑन ही रखें।
ब्रेक्स का सही इस्तेमाल
- फोटो : Social
बारिश के समय आगे और पिछले ब्रेक्स को एक साथ लगाए इससे आपको बेहतर ब्रेकिंग मिलेगी। वहीँ अगर सिर्फ फ्रंट ब्रेक का ही इस्तेमाल करोगे तो इससे बाइक के स्लिप होने का खतरा ज्यादा बन जाता है। इसलिए दोनों ब्रेक्स का ही प्रयोग एक साथ करें।
भारी बारिश में बाइक या स्कूटर न चलायें
- फोटो : Social
बारिश के मौसम जगह-जगह पानी भर जाता है, जिसकी वजह से कई बार बड़े होल भी नजर नहीं आते। ये दिक्कत रात के समय ज्यादा होती है। इसलिए जहां पानी भरा हो वहां बिलकुल भी गाड़ी न चलायें। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा भरे पानी में निकलने से एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने गाड़ी बंद हो सकती है।